फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 एंबुलेंस स्टाफ से मारपीट, शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
108 एंबुलेंस स्टाफ से मारपीट, शीशा तोड़ा
विज्ञापन

मंडावर। सपा नेता की गांव फजलपुर में दुर्घटना की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस टीम के साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर एंबुलेंस का शीशा तोड़कर क्षति पहुंचाई गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सपा नेता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 108 एंबुलेंस को गांव में दुर्घटना होने की सूचना मिली। चालक अश्विनी ठाकुर एंबुलेंस लेकर मौके पहुंच गया। आरोप है कि गांव फजलपुर निवासी सपा नेता ओमपाल कश्यप ने स्टाफ के साथ मारपीट की। विरोध करने पर एंबुलेंस का अगला शीशा भी तोड़ दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे चंदक निवासी एंबुलेंस स्टाफकर्मी राकेश शर्मा ने बचाने का प्रयास किया तो ओमपाल ने उसके साथ भी मारपीट की। इस मामले को एंबुलेंस प्रभारी अर्जेश यादव की ओर से आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। पुलिस ने ओमप्रकाश कश्यप को हिरासत में ले लिया। चालक ने बताया कि सूचना मिलने के करीब 15 मिनट बाद वह मौके पर पहुंच गया। वहीं ओमपाल का कहना है कि एंबुलेंस काफी देर से पहुंची। मारपीट के आरोप बेबुनियाद हैं। एंबुलेंस स्टाफ ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए वाहन में तोड़फोड़ की है। थाना प्रभारी निरीक्षक अंशुमाली भारती ने बताया कि आरोपी ओमपाल कश्यप को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें