नूरपुर। युवा भाजपा नेता आयुष चौहान ने नूरपुर विधान सभा के गांव हल्दुआ में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर इनका लाभ लेने की अपील की। ग्रामीणों ने टूटी सीसी रोड के दोबारा से निर्माण कराने की मांग की। आयुष चौहान ने समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान जितेंद्र, महेंद्र, सतेंद्र कुमार, इस्लामुद्दीन, कपिल कुमार, टीकम कुमार, सतेंद्र सिंह, पुखराज, विपिन पाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।