फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव सिजौली निवासी अरविंद कुमार 40 वर्ष अपने घर की छत पर चिनाई का कार्य कर रहा था। छत पर बिजली के केबिल को हटाने के दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।
विज्ञापन



भैंस चोरी
नूरपुर। रविवार की रात पशु चोरो ने गांव रोशननगर निवासी शैलेंद्र सिंह की पशुशाला में बंधी दो भैंस चोरी की ली। भैंस चोरी होने का पता सुबह लगा। गांव वालों ने चोरों की काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं लगा। पीड़ित पशुपालक ने चोरी की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया
चांदपुर/जलीलपुर। थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री सोमवार को खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। करीब साढ़े ग्यारह बजे खेत पर काम करते समय दूसरे गांव के दो युवक छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत करने लगे। शोर मचाने में उसकी मां मौके पर पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें