फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम को देख दुकानें छोड़ भागे झोलाछाप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हसनपुर तहसील की नगर पंचायत उझारी में अवैध रूप से संचालित की जा रहीं पैथोलोजी लैब की स्वास्थ्य विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने नगर पंचायत में अवैध रूप से चल रही दो पैथोलोजी लैब को सील कर इनके संचालकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उझारी में छापा मारकर यहां अवैध रूप से चल रही दो पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान उझारी से लेकर सैद नगली तक काम कर रहे छोलाछापों में हड़कंप मच गया। छापे की सूचना पर झोलाछाप दुकानें छोड़कर भाग खड़े हुए। डीटीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सील किए गए पैथोलोजी लैब के संचालकों को नोटिश दिया गया है। लैब के लाइसेंस और जरूरी कागजात दिखाने के लिए संचालकों को तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें