फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कनेक्शन का ऑन लाइन रिकॉर्ड रखेंगी गैस कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अब गैस कंपनी हर कनेक्शन का ऑनलाइन रिकॉर्ड अपने पास रखेंगी। अगर कहीं कोई हादसा होता है तो इस रिकॉर्ड के आधार पर कार्रवाई होगी। सर्वे जल्दी शुरू होने वाला है। इसके लिए एजेंसी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

गैस कंपनियां हर दो साल में कनेक्शन का ऑनलाइन सर्वे कराती हैं। इस सर्वे का शुल्क भी लिया जाता है। उपभोक्ता के सिलेंडर, गैस चूल्हे, पाइप आदि की स्थिति देखी जाती है। उपभोक्ताओं को सुरक्षा नियमों के बारे में भी बताया जाता है। मगर, कई बार एजेंसी कर्मचारी बिना सर्वे किए ही उपभोक्ताओं से सर्वे का शुल्क ले लेते हैं। जबकि सर्वे के आधार पर उपभोक्ताओं को कोई हादसा होने पर मुआवजा आदि मिलता है। लेकिन इस बार गैस एजेंसियां ऑनलाइन सर्वे कराएंगी और हर कनेक्शन का रिकॉर्ड अपने पास रखेंगी। सर्वे के दौरान गैस चूल्हे, पाइप, सिलेंडर की फोटो उपभोक्ता के साथ खींचकर कंपनी को भेजी जाएगी। इसके अलावा चूल्हे तथा पाइप की एक्सपायरी डेट भी कर्मचारी चेक करेंगे। उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर से जुड़ी सावधानियां भी बताएंगे। इतना होने के बाद मोबाइल पर उपभोक्ताओं के ऑनलाइन हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान लिए जाएंगे। एचपी के एरिया मैनेजर विपिन कुमार आनंद के अनुसार गैस कनेक्शन का ऑनलाइन सर्वे कराया जा रहा है। इसका शुल्क 177 रुपये है। यह सर्वे अनिवार्य है। उपभोक्ता गैस सिलेंडर से जुड़ी अपनी परेशानी भी सर्वे करने वाले को बता सकते हैं। इन समस्याओं का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें