फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां सर्वे हुआ है ,अंडरपास पुल उसी गांव के सामने बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। निर्माणाधीन फोरलेन हाइवे 74 बाईपास मार्ग पर अंडर पास पुल का निर्माण कराने की मांग को लेकर दो गांवों के लोग आमने-सामने आ गए हैं। कौड़ीपुरा के ग्रामीणों का कहना है कि सर्वे के दौरान अंडरपास पुल का निर्माण उनके गांव के पास होना चाहिए। उनके गांव से कई गांवों के लोगों का दिनरात आवागमन बना रहता है। जबकि फतेहपुरलाल के ग्रामीणों का कहना है कि विभाग जिस पुल को कौड़ीपुरा में बनाने का प्रयास कर रहा है। वह पुल उनके गांव के समीप बनना चाहिए। अधिकांश अन्य गांवों के लोगों का आना-जाना उनके गांव से होता है। दोनों के गांवों के लोग अपने अपने गांवों के समीप अंडर पास पुल बनाने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से ग्रामीणों ने फोरलेन के निर्माण को रुकवाकर आंदोलन कर रखा है।
विज्ञापन

गांव कौड़ीपुरा के ग्रामीण विपिन कुमार प्रजापति, विरमो देवी, सीताराम, सुनील, पुष्पा देवी, संतोष देवी, सुमन देवी, ममता रानी, कमला देवी, चौखे सिंह, मूला सिंह, महावीर सिंह, सुदेशना सिंह, राजो का कहना है कि जब फोरेलेन बाईपास का उनके गांव के सामने से सर्वे हुआ था तो विभाग की ओर से ग्रामीणों की मांग पर उनके गांव के सामने अंडरपास पुल का निर्माण करने का स्टीमेट तैयार कर दिया था। ग्रामीणों को स्पष्ट कर दिया था कि अंडर पास पुल का निर्माण कौड़ीपुरा गांव के पास ही होगा। हालांकि अभी तक फोरलेन का निर्माण उनके गांव तक नहीं पहुंचा है, लेकिन उन्हें खतरा हो रहा है कि कहीं इस पुल को पास गांव फतेहपुरलाल के ग्रामीण अपने गांव की ओर न बनवाले। दूसरे गांव के लोग बगैर सर्वे के ही इस सर्वेक्षित पुल का निर्माण यहां से हटवाकर अपने गांव की ओर कराने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि कई बार इस गांव के लोग अधिकारियों पर अनर्गल दबाव बनाने को सांसद का भी उनके आवास पर जाकर घेराव कर चुके हैं। विभाग की ओर से अंडर पास पुल का सर्वे जहां पर हुआ है, पुल का निर्माण वहीं होगा।
--
अंडरपास पुल अपने गांव के सामने ही बनवाकर दम लेंगे
गांव फतेहपुरलाल के बलजीत सिंह, नौभहार सिंह , रितु , बलदेव सिंह, राजेंद्र , राम सिंह, राकेश, चरन सिंह, महावीर सिंह, नरेंद्र कुमार, कपिल कुमार, जगत सिंह, महेंद्र सिंह, भूरा सिंह का कहना है कि अंडरपास पुल उनके गांव के सामने बनना चाहिए। अधिकांश अन्य गांवों के लोगों का उनके गांव से होकर आवागमन रहता है। वह किसी और गांव के पुल को हटवाकर अपने गांव के पास नहीं बनवाना चाहते हैं। पर उनकी विभाग से मांग है कि वह ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए अंडरपास पुल का निर्माण उनके गांव के सामने हो। वह इसी मांग को पूरा कराने की मांग को लेकर पिछले छह दिन से फोरलेन निर्माण कार्य को बाधित कर आंदोलन करते आ रहे हैं। वह अपनी मांग को हरहाल में मनवाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन


जल्द होगा निदान: एसडीएम
एसडीएम आजाद भगत सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। वह जल्द ही समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे। उनके द्वारा गांवों में जाकर ग्रामीणों को इसके लिए बता भी दिया गया था। अब उनके द्वारा आंदोलन नहीं किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें