फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की परचियां न मिलने से किसानों में मची आपाथापी

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। द्वारिकेश शुगर मिल की ओर से गन्ने की पर्चियां न मिलने से किसानों में मायूसी छाई है। किसानों को चिंता सता रही है कि कहीं शुगर मिल के अधिकारी मिल को बंद न कर दें। ऐसे में उनकी खेत में खड़ी गन्ने की फसल का क्या होगा। पर्ची न मिलने से किसान खेत खाली करने के लिए इधर-उधर औने पौने दामों पर गन्ना बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

विजयपाल सिंह, बलराम सिंह, महेंद्र सिंह, घसीटा सिंह, तुलाराम सिंह, चेतन कुमार ने बताया कि उनका गन्ना खेत में खड़ा है। मिल प्रशासन गन्ने की पर्चियां नहीं भेज रहा है। जबकि गन्ना खेत में सूखने के कगार पर पहुंच गया है। किसान एक दूसरे की पर्ची पर गन्ना डालकर खेतों को खाली करने में जुटे हैं। वहीं चर्चा है कि जल्द मिल बंद हो गई तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी। किसानों ने मिल प्रशासन से जल्द गन्ने की पर्चियां भिजवाने की मांग की है। उधर, गन्ना उपमहाप्रबंधक अजय कुमार ढाका ने बताया कि किसानों को गन्ने की पर्चियां कलेंडर के अनुरूप भेजी जा रही हैं। सभी सेंटरों पर नियमित रूप से तौल हो रही है। अभी कोई सेंटर बंद नहीं हुआ। एक-एक गन्ने की पेराई करने के बाद ही सत्र का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें