फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा की पांच उर्दू किताबों को मिलेगा अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी के वर्ष 2017-18 के पुरस्कार के लिए अमरोहा की पांच किताबें शामिल हैं। इसमें डॉक्टर सिराजउद्दीन हाशमी की किताब अल्लामा महमूद अहमद अब्बासी फन शख्सियत, डॉ.अजीम अमरोहवी की सलामे अजीम, अली जहीन नकवी की कुल्याते तमकीन, नश्तर अमरोहवी की उर्दू अदब में तंज ओ मिजाह और जुनैद अकरम फारूकी की किताब फसाहते गुफ्तार शामिल है। जिसे लेकर सामाजिक व अदबी संस्थाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
हाशमी एजुकेशनल गु्रप के चेयरमैन व साहित्यकार एवं लेखक डॉक्टर सिराजउद्दीन हाशमी की छह किताबें मंजरेआम पर आ चुकी हैं। इससे पहले भी दो किताबों ‘राजेन्द्र सिंह बेदी की तख्लीकात का तहजीबी व सखाफती मुताअला, तारीख-ए-अमरोहा, को उर्दू एकेडमी यूपी के जरिए सम्मानित किया गया था। डॉक्टर सिराजउद्दीन ने चेयरमैन उर्दू एकेडमी आसिफा जमानी रिजवी का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्लामा महमूद अहमद अब्बासी फन व शख़्सियत को पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने पर अमरोहा की सामाजी, अदबी संस्था उर्दू अदब सोसायटी, रोटरी क्लब, अंजुमन तरक्की उर्दू, जज्बा फाउंडेशन अमरोहा, इलायची क्लब अमरोहा, बज्मे जिंदादिलाने अमरोहा आदि संस्थाओं के अलावा साहित्य जगत से जुड़े लोगों ने भी बधाई दी।। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष कुंवर विनीत अग्रवाल, डॉ सरल राघव, पंडित भुवनेश कुमार शर्मा, हरि सिंह मौर्य, निराले मियां अंसारी, चौधरी हरीशवीर सिंह, मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम राईनी, प्रधानाचार्य जमशेद कमाल, कौसर अली अब्बासी, इकबाल खां, मिस्बाह अहमद सिद्दीकी, शिबान कादरी, नासिर अमरोही, इकबाल अहमद खां, आसिफ कुरैशी, शौक अमरोही, असलम बकाई, आदिल रशीद अंसारी, यासिर अंसारी, मास्टर इमरान अहमद, अली इमाम रिजवी, अली आब्दी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें