फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडियट की परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के बीच शुरू हुईं। बिजनौर से आए उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा नगर के कासमियां इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुईं। कासमियां इंटर कॉलेज पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 1400 छात्राएं परीक्षा देंगी। कासमियां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और स्टाफ ने कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से सभी कक्षों में चल रही परीक्षाओं पर निगरानी रखी। बिजनौर जीआईसी के प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक के नेतृत्व में नजीबाबाद पहुंचे उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। द्वितीय पारी में नगर के विभिन्न केंद्रों पर हिंदी की परीक्षा संपन्न हुई। जीआईसी में केंद्र व्यवस्थापक अनामिका यादव, एमडीएस में केंद्र व्यवस्थापक डॉ. हरवीर सिंह, एमडीकेवी में कार्यवाहक प्रधानाचार्या शोभा वर्मा, आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज में डॉ. भूपेंद्र सिंह की देखरेख में परीक्षाएं शुरू हुईं। प्रथम पारी की परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें