अफजलगढ़ । नगर की डूडा कालोनी के लोगों ने बृहस्पतिवार को पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि उनकी कालोनी में पालिका की ओर से पानी की समुचित आपूर्ति नहीं कराई जा रही है। लोगों ने पालिका से पानी की दिक्कत को दूर करने की मांग की है।
कालोनीवासी सरफराज , मकसूद , नसरुद्दीन, शहजाद , नाजमा , मैसरजहां, शहनाज , महमूदा, रोशन जहां, सितारा बेगम, अमीर जहां का कहना है कि कालोनी में पीने के पानी के लिए तीन इंडियन मार्का हैंड पंप और एक टंकी की व्यवस्था थी, लेकिन अधिकारियों के उचित रखरखाव न होने से अब कुछ ठप है। एक वर्ष से दोनों नल खराब पड़े है। जो एक नल चल रहा है उसमें भी दूषित पानी आ रहा है। कॉलोनी में लगभग 100 परिवारों के तीन सौ से अधिक सदस्य रहते है। प्रतिदिन इन सभी लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।आरोप है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। अधिकारी कहते है कि जब उनके पास व्यवस्था को संवारने को धन नहीं है तो वे ऐसे में कैसे समस्या का निदान करें। उधर, ईओ राजीव कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नही है। वह शीघ्र ही कॉलोनी वासियों की समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
इनका कहना है कि
मकसूद अहमद : कालोनी में टंकी तो लगाई गई है, लेकिन चालू नहीं हुई है जिससे पानी की किल्लत बनी है।
महमूदा का कहना है कि टंकी के ना चलने पर वह हैंडपंपों के सहारे ही काम चला रहे थे। मगर अब वह नल भी खराब है। उन्हें रोजमर्रा के कामों में भी दिक्कत आ रही है
नाजमा -दो नल खराब पड़े है जो नल चल रहा है । उसमे भी पीने के लायक पानी नहीं आ रहा है। उन्हे पानी आसपास से भरना पड़ रहा है
सरफराज का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पालिका और डीएम के यहां पर भी टंकी सुचारु कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
सितारा बेगम का कहना है कि ना टंकी चल रही है ओर ना ही नलों में पानी आ रहा है दो नल तो ठप्प पडे है पानी की समस्या के चलते उन्हे पानी इधर उधर से लाना पड़ रहा है ।