फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद-नगीना के बीच रेल पुलिया पर कार्य से ट्रेनों का संचालन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। मुरादाबाद दिशा में जाने वाली ट्रेनों का रूट डायवर्ट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विलंब से चल रही राप्ती गंगा एक्सप्रेस नजीबाबाद से वाया गजरौला मुरादाबाद पहुंची जबकि स्यालदाह एक्सप्रेस को नजीबाबाद न भेजकर सहारनपुर से डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद-नगीना रेल मार्ग पर बुंदकी नगीना के बीच रेल लाइन पुलिया पर काम के कारण नजीबाबाद से मुरादाबाद के बीच डाउन लाइन पर आठ घंटे ट्रेनों का संचालन ठप रहा। प्रात: लगभग 9 बजे से शाम 5 बजे तक रेलवे निर्माण इकाई ने मुरादाबाद कंट्रोल से डाउन लाइन पर रेल संचालन रोकने के लिए ब्लॉक लिया। ब्लॉक के कारण देहरादून से मुजफ्फरपुर जाने वाली 12 घंटा विलंब से चल रही राप्ती गंगा एक्सप्रेस को प्रात: देहरादून से नजीबाबाद पहुंचने पर वाया बिजनौर, गजरौला और मुरादाबाद भेजा गया। मुरादाबाद तक पहुंचने में ट्रेन को पांच घंटे लगे। उधर, डाउन लाइन की स्यालदाह एक्सप्रेस को नजीबाबाद न भेजकर सहारनपुर से ही डायवर्ट कर दिया गया, जिससे स्यालदाह से सफर करने वाले सहारनपुर से मुरादाबाद तक के दैनिक यात्रियों को काफी असुविधा हुई। मुरादाबाद दिशा के लिए शाम पांच बजे पहली ट्रेन के रूप में लिंक एक्सप्रेस नजीबाबाद से गुजरी। नजीबाबाद से गुजरने वाली ऋषिकेश-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन, देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस कोहरे के कारण काफी समय से रद्द हैं। उधर, सहारनपुर से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का भी संचालन कई माह से बंद है, जबकि अन्य ट्रेनें कई-कई घंटे विलंब से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को शीत के चलते कष्ट भरी रेल यात्रा को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें