फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त नही

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जजी चौराहे पर एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के सिविल लाइन चौकी इंचार्ज आशीष तोमर ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे उन्हें जजी चौराहे पर एक व्यक्ति के बेहोशी में पड़े होने की सूचना मिली। वह जजी चौराहे पर पहुंचे और व्यक्ति को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक व्यक्ति की ठंड से मौत हुई है। एसआई आशीष ने बताया कि मृतक की जेब से एक मोबाइल नंबर मिला था। उस मोबाइल नंबर पर कॉल की, लेकिन शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई। उनके मुताबिक मृतक की उम्र करीब 35 साल है। मृतक को देखने से लग रहा था कि वह काफी दिनों से बीमार भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें