108 व 102 एंबुलेंस का जागरूकता अभियान शुरू
बिजनौर । 108 और 102 एंबुलेंस की जागरूकता के लिए जिले में अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत जिले के सभी ब्लॉक में प्रचार वाहन घुमाए जाएंगे। जो लाउडस्पीकर के माध्यम से क्षेत्रवासियों को जागरूक करेंगे और एंबुलेंस की सुविधाओं के बारे में बताएंगे।
सोमवार को 108 व 102 एंबुलेंस की जागरूकता के लिए प्रचार वाहन को सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 108 व 102 एंबुलेंस के जिला समन्वयक मनोज सावंत ने बताया कि अभी जिले वासियों में एंबुलेंस के प्रति कम जागरूकता है। जिले वासी 108 व 102 एंबुलेंस के बारे में ज्याद से ज्याद जागरूक हो इसके लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। अभियान के अंतर्गत जिले में करीब एक दर्जन प्रचार वाहन घुमाएं जाएंगे। जो फ्लैक्स से सजे हुए रहेंगे और लाउडस्पीकर, पंपप्लेट के माध्यम से 108 व 102 एंबुलेंस की सुविधा के बारे में बताएंगे। इस दौरान एसीएमओ डॉ. रोहशात, डॉ. पीआर नायर मौजूद रहे।
108 पर कब डॉयल कर सकते है आप?
- दिल का दौरा (हार्ट अटैक) आने पर।
- तेज पेट दर्द, सांस में तकलीफ होने पर।
- किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं में।
- जानवरों के काटने, अचानक बेहोश होने पर।
- जब कोई अपराध हो रहा हो और पुलिस के साथ-साथ एंबुलेंस की आवश्यकता हो।
- क्षेत्र में आग लगने पर फायर ब्रिगेड के साथ-साथ एंबुलेंस को बुला सकते है।
- उपरोक्त के अलावा अन्य किसी भी प्रकार की इमरजेंसी होने पर।
102 पर कब डॉयल कर सकते है आप?
- गर्भवती महिलाओं को घर से नजदीकी सरकारी अस्पताल तक लाने व वापस घर तक छोड़ने।
- बेहतर इलाज के लिए गर्भवती महिलाओं व शिशुओं को अस्पताल से उच्च अस्पताल तक छोड़ने।
- एक साल के बच्चे को किसी भी बीमारी होने पर अस्पताल तक लाने व वापस घर छोडने।