फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मांग पूरी नहीं करने पर दी लखनऊ में महापंचायत की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने किसानों को संपूर्ण कर्ज माफ करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकियू भानु ने सोमवार को गन्ना समिति कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को शोषण किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने झूठे वादे कर किसानों को ठगा है। किसानों को बिजली व पानी नही देकर यह सरकार किसानों की कमर तोड़ रही है। विद्युत निगम के अधिकारी खुलेआम रिश्वत लेते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह सहरावत सभी किसानों से संगठित होकर आंदोलन करने को कहा है। उन्होंने बताया कि बिजली निगम ने तो बिल्कुल हदें पार कर रखी है। बैठक में शासन ने कर्ज माफ करने, किसानों पर हुए मुकदमे वापस लेने, कृषि आयोग बनाने, गन्ना मूल्य 500 रुपये करने, नहरों में पानी छुड़वाने व सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार खत्म करने व जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा करने समेत कई मांग की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शासन अगर जल्द किसानों की मांग पूरी नहीं करता है तो चार दिसंबर को लखनऊ में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। बैठक में वीर सिंह, रामकुमार, बृजेश प्रधान, पद्म सिंह, धर्मपाल, शिव कुमार, ओमकार, संजय सिंह, अखिल गुप्ता, पंकज, आकाश चौधरी, विजय पहलवान व नरेश प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें