चांदपुर (बिजनौर)। नगर क्षेत्र के विद्यालयों में पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर में चाचा नेहरू के जन्मदिन पर प्रधानाचार्य महेश चंद्र त्यागी, बाल प्रमुख छात्र हर्ष कुमार वर्मा, रजनीश कुमार, राघव गुप्ता, नितीश कुमार, दीपांशु ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आधारशिला द स्कूल चांदपुर में प्री प्राइमरी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने बाल दिवस पर रंग बिरंगी पोशाकें पहनकर सभी का मनमोह लिया सतेंद्र शर्मा, अध्यापक कुलदीप शर्मा, मंजू शर्मा, विवेक कर्णवाल, चतुर्भुज पाण्डेय और शालिनी राजपूत रहे। विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक और समाजसेवी शेर सिंह व प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। स्वयंसेवकों ने मेले में कूड़ेदान रखकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी विकास चौधरी और शालू राजपूत का मार्गदर्शन रहा। सीएस पब्लिक एकेडमी चांदपुर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य बलकरन सिंह ने नेहरू जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।