फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़बग्घा दिखने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ (बिजनौर)। आबादी क्षेत्र में दिनदहाड़े लकड़बग्घा दिखने से नागरिकों में दहशत का माहौल है। नागरिकों ने वन विभाग से वन्यजीवों को आबादी से दूर रखने की मांग की है। उधर, वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन

कालागढ़ की नई कॉलोनी मेें लकड़बग्घा दिखाई देने से जनता में दहशत का माहौल है। लकड़बग्घा हाईडिल स्कूल के पीछे, इंटर कालेज के निकट आबादी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। मंगलवार को दोपहर तीन बजे इंटर कालेज के निकट वन्यजीव के दिखाई देने से राहगीरों में दहशत फैल गई। राहगीर आशीष चौधरी, सजवाण सिंह, राज सिंह आदि का कहना है कि यह काफी बड़ा है। रेंज अधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है। दिखाई देने पर वन विभाग को इसकी सूचना दी जानी चाहिए। लकड़बग्घा पहली बार इस इलाके में दिखाई दिया है। इसके पहले यह जीव कालागढ़-अफजलगढ़ मार्ग पर पत्थरवाला गांव के निकट पथरिया नदी के निकट दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें