फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर एक्सईएन निगम को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर(बिजनौर)। विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने मंगलवार को विद्युत निगम के एक्सईएन का उनके दफ्तर में घेराव किया। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो यूनियन आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील महासचिव हरिराज सिंह के नेतृत्व में किसान रघुवीर सिंह, संतोष कुमार, विजय पाल सिंह, सतीश कुमार, जयपाल सिंह, रामपाल, रामकुमार सिंह जाट, अरुण कुमार, पदम सिंह, अजय पाल सिंह , राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह आदि एक्सईएन कार्यालय पहुंचे और विभिन्न समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की। बताया कि विद्युत निगम की ओर से सड़क से सटाकर हाइटेंशन लाइन तैयार की जा रही है, जो गलत है। ऐसा होने पर गन्ने के सीजन में किसानों के साथ हादसे होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाएगी। एक्सईएन ने समस्या का निदान कराने का भरोसा दिया है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि देहात क्षेत्र में शेड्यूल के अनुसार 18 घंटे बिजली नहीं आ रही है। किसानों ने 18 घंटे बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है। उधर, इससे पहले किसानों ने सभा की। जिसमें किसानों ने पेराई सत्र शुरू होने से पहले सरकार से गन्ने का मूल्य 550 प्रति क्विंटल दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें