फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय आह्वान पर धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रांतीय आह्वान पर लंबित मांगों के संबंध में धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि यदि शीघ्र उनकी समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो परिषद प्रांतीय निर्देश पर आंदोलन तेज करेगी।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने महेंद्र पाल सिंह, राकेश कुुमार शर्मा, सरवत अंसारी के नेतृत्व में प्रांतीय प्रबंध समिति के निर्देश पर धरना दिया। रोडवेज परिसर में धरने में प्रवेंद्र कुमार, मो. सालिम, देवराज सिंह, आशेराम, अभिमन्यु, ऋषिपाल, राजेश कुमार शामिल हुए। रोडवेज कर्मचारियों ने जिन मांगों को लेकर धरना दिया उनमें एक जनवरी 2016 से सातवें वेतन मान को लागू करने, वेतन विसंगतियां दूर करने, प्रोन्नति के लिए विभिन्न संवर्गों के रिक्त पद भरने, एसीपी की स्वीकृति और भुगतान पर लगाई रोक हटाने, प्रदेश के राष्ट्रीकृत मार्गों और बसों का बेड़ा बढ़ाने, मुख्यालय और शहर से जोड़ने के नाम पर निजी बसों को बढ़ावा नहीं देने सहित अनेक मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें