बिजनौर। शासन टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए कमर कस चुका है। अब टीबी के मरीजों को रोजाना दवाई दी जाएगी। पहले टीबी की दवाई सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दी जाती थी।
डीटीओ डा. शैलेश जैन के मुताबिक अक्तूबर से यह योजना लागू हो जाएगी । टीबी के मरीजों को पहले से ही स्वास्थ्य विभाग रोजाना टीबी की दवाई देता है। अब 25 से 39 वर्ष के मरीज को दो टैबलेट, 40 से 54 साल की मरीज को तीन टैबलेट, 55 से 69 साल के मरीज को चार तथा 70 से अधिक साल के मरीज को पांच टैबलेट दी जाएगी। इसके लिए वह स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दे चुके हैं।