गांवों में विद्युत निगम की ओर से कैंप आज
बिजनौर। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता किताब सिंह के अनुसार खंड बिजनौर के गांवों मंडावली, रामपुर बकली, काजीवाला, पृथ्वीपुर, अगरा, बैबलनुर, हसनपुर जट, खटाई, बाखर नंगला, खेड़ी में सात सितंबर को विशेष कैंप लगेंगे। इनमें बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत निशुल्क संयोजन अन्य को सुगम संयोजन, भार बढ़ाने और बकाया राजस्व वसूली की जाएगी।
गन्ना समिति के नए सदस्य बनें
बिजनौर। डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार पिराई सत्र 2017-2018 में गन्ना आपूर्ति के लिए 15 सितंबर तक नए सदस्य बन सकते हैं। किसान गन्ना समिति, गन्ना विकास परिषद कार्यालय में वांछित अभिलेखों के साथ संपर्क करें।
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का धरना 13 को
बिजनौर। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पाल के अनुसार संघ अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर 13 सितंबर को प्रदर्शन करेगा। इसके बाद धरना देगा। इसी दिन स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जाएगी।