फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की शिक्षा के लिए डीएम ने की दस हजार की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिलाधिकारी जगतराज ने मां-बाप द्वारा त्यागे छह बच्चों का पालन पोषण करने वाले ओमप्रकाश प्रजापति को गोद लिए बच्चों की शिक्षा और फीस के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि श्रीकांत गैरोला पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वे अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनकी पत्नी सविता गैरोला का देहांत अक्तूबर,2003 में हो गया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी से उनके पांच लड़कियां और एक लड़का था। इन्हें उन्होंने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर अनाथालय में छुड़वा दिया। प्रयास के बाद भी समुचित समाधान न होने के कारण उन सभी बच्चों को ओमप्रकाश प्रजापति ने गोद ले लिया। उन्होंने बताया कि प्रजापति द्वारा तीन लड़कियों की शादी कर दी गई है। चौथी लड़की कुमारी हिमांशी गैरोला साहू जैन डिग्री कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष, पांचवीं लड़की जहान्वी गैराला गुरुकुल इंटरनेशनल एकेडमी, नजीबाबाद में 10वीं कक्षा और सबसे छोटा लड़का प्रसाद गैरोला गुरुकुल चेतना ज्योति, हरिद्वार में शास्त्री की शिक्षा में अध्यनरत है। जिलाधिकारी ने बताया कि ओमप्रकाश प्रजापति ने तीनों बच्चों की फीस जमा करने के लिए आर्थिक सहायता के लिए उनसे अनुरोध किया था। इस पर उन्होंने जिला विकास समिति से चेक द्वारा 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें