फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर गंगा बैराज पर नए पुल के 16 कुएं बनकर तैयार, निर्माण में तेजी

Mon, 03 Mar 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
गंगा में बना रहे पिलर - फोटो : ध्वस्त पड़ा राठ गरौठा मार्ग। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर गंगा बैराज पर नए पुल के निर्माण ने तेजी पकड़ ली है। पिलर निर्माण के लिए अब तक 16 कुएं बनाए जा चुके हैं। कुएं बनाकर आधार तैयार करा लिया गया है, इसके बाद पिलरों का निर्माण होगा। यह पुल जिले का सबसे लंबा ब्रिज होगा। जोकि 124 पिलर पर टिकेगा।
विज्ञापन


मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे के फोरलेन प्रोजेक्ट में बिजनौर बैराज के पास गंगा नदी पर नए पुल का निर्माण शामिल है। मौजूदा बैराज पुल से नीचे की तरफ यानि डाउन स्ट्रीम में पुल का निर्माण चालू कर दिया गया है। गंगा नदी पर बनाए जा रहे नए पुल की लंबाई 2750 मीटर रहेगी। जिस पर 350 करोड़ रुपये लागत आनी है। पुल निर्माण के पहले चरण में कुओं को बनाने का काम किया जा रहा है, जिससे पिलर खड़े करने के लिए मजबूत आधार बनाया जा सके। इस पुल में कुल 124 पिलर बनाए जाने हैं। उधर, कुएं 126 बनाए जाएंगे, जिनमें 16 कुएं बनाए जा चुके हैं।
बता दें कि मेरठ से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन किया जा रहा है। पहले चरण में मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन में तब्दील किया जा चुका है। अब दूसरे चरण में बहसूमा से बिजनौर और बिजनौर बाईपास का निर्माण चल रहा है। इसके साथ साथ बिजनौर बैराज के पास पुल निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन



जाम से मिलेगी निजात
फिलहाल बिजनौर बैराज के पुराने पुल से ट्रैफिक चल रहा है, जिसकी सड़क करीब दस मीटर चौड़ी है। उधर, वाहनों की संख्या में इजाफा होने पर बैराज पर जाम की समस्या बन जाती है। इसके अलावा गंगा स्नान को लेकर भी बैराज पर भीड़ उमड़ती है, जिसके चलते भी जाम लगा रहता है। अब नया पुल बनने के बाद बैराज पर वाहनों की संख्या नाममात्र ही रह जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन::
पुल निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। अब तक 16 कुएं बनाए जा चुके हैं। इन कुओं में पिलर का आधार बनेगा। जल्द ही पिलर निर्माण भी होने लगेगा।
आशीष शर्मा, एसडीओ, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें