नजीबाबाद। द्वारिकेश ग्रुप के प्रबंध निदेशक गौतम मोरारका को राजस्थान सरकार ने पांचवीं बार भामाशाह सम्मान से नवाजा है। उन्हें राजस्थान का श्रेष्ठ सम्मान शाला प्रेरक प्रदान किया गया।
शिक्षा, उद्योग और समाजसेवा के क्षेत्र में राजस्थान और उत्तर प्रदेश में विशिष्ट योगदान से जुड़े द्वारिकेश ग्रुप के प्रबंध निदेशक को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने भामाशाह सम्मान स्वरूप श्रेष्ठ सम्मान शाला प्रेरक प्रदान किया। गौतम मोरारका के प्रतिनिधि एसएस शेखावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त किया। गौतम मोरारका को राजस्थान के झुंझुनू और नवलगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में राधेश्याम आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय की स्थापना के लिए राजस्थान सरकार ने उन्हें शिक्षा विभूषण सम्मान स्वरूप पांचवीं बार भामाशाह सम्मान से नवाजा है।
गौतम मोरारका ने कहा कि राजस्थान की मिट्टी से जुड़े लोगों ने देश और विदेश में रहकर समाज हितों को सर्वोपरि रखते हुए समाजसेवी मिशन से राजस्थान का नाम रोशन रखा है। मोरारका के प्रतिनिधि एसएस शेखावत ने द्वारिकेश ग्रुप के एमडी गौतम मोरारका को राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने पर सरकार का आभार व्यक्त किया।