फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर से भी जुड़े हो सकते हैं गैंग के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर से भी जुड़े हो सकते हैं गैंग के तार
विज्ञापन

बिजनौर। 26 जून को मुरादाबाद के स्टेशन रोड स्थित फेयर मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नकली दवाओं का जखीरा मिलने के बाद जिले का औषधि प्रशासन विभाग हरकत में आया है। जिला औषधि निरीक्षक ने आशंका व्यक्त की है कि जिले में भी इस तरह के मामले हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ अभियान चलाकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा के अनुसार 26 जून को मुरादाबाद के स्टेशन रोड स्थित फेयर मेडिकल स्टोर तथा बिंदल मेडिकल स्टोर से लाखों रुपये की कीमत के एंटी फंगस पैनडर्म प्लस टू नामक एंटी फंगस ट्यूब भारी संख्या में मिली। टीम में शामिल मुरादाबाद जिला औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक के नेतृत्व में बिजनौर के डीआई आशुतोष मिश्रा, रामपुर के अनुभव कुमार, अमरोहा के राजेश कुमार ने एक सूचना पर दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था। इस दौरान दोनों मेडिकल स्टोर पर भारी मात्रा में नकली एंटी फंगस दवाओं का जखीरा मिला था। इस मामले में मेडिकल स्टोर स्वामियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर नकली सामान को जब्त कर लिया गया था। जिला औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा का कहना है कि एंटी फंगस नकली दवा का उत्पादन गाजियाबाद में किया जा रहा है। वहीं से मुरादाबाद समेत वेस्ट यूपी के कई जिलो में यह दवाई सप्लाई की जा रही है। इन नकली दवाओं का असली बनाकर बेचा जा रहा था। दवाओं की खरीद फरोख्त के बाद बाकायदा बिल काटा जा रहा था। डीआई ने आशंका व्यक्त की है कि बिजनौर में भी इन दवाओं को सप्लाई करने वाले गैंग के तार हो सकते हैं। इसकी वास्तविकता जांचने के लिए जिले में मेडिकल स्टोरों की आकस्मिक छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें