फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारा नदी का रुख मोड़ने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धारा नदी का रुख मोड़ने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव मीरापुर मोदीवाला के समीप एक व्यक्ति धारा नदी के बीच धार में अस्थाई तटबंध बनाकर नदी का रुख मोड़ने के विरोध में ग्रामवासियों ने आरोपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सिंचाई विभाग से जांचकर शीघ्र तटबंध हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अफजलगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने धारा नदी के पास कच्ची भूमि पर कब्जा कर रखा है। बरसात के दिनों में धारा नदी उफान पर चलती है। उस व्यक्ति ने अपने खेतों की ओर से पानी की धार का रुख मोड़ने के लिए जेसीबी मशीन से नदी के बीचों बीच अस्थाई तौर पर करीब 100 मीटर तटबंध बनाकर धारा नदी के प्रवाह को घुमाने का प्रयास किया है। नदी का रुख मीरापुर मोदीवाला के किसानों के खेतों की ओर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि धारा नदी में पानी आता है तो नदी का बहाव उनके खेतों व गांव की ओर हो जाएगा। जिससे अन्य ग्रामीणों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त व्यक्ति की यहां पर जमीन नहीं है। ग्रामीणों ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन डीएम से जांचकर कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि तटबंध निर्माण से उनकी लगनी फसल बर्बाद हो जाएगी। प्रदर्शनकारियों में सलीम, शाहिद, नौशाद, फारूक़ व खुर्शीद, अफजाल, जुनैद आलम, अतीक अहमद रहे। उधर सिंचाई विभाग के एसडीओ धनंजय सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। टीम भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें