फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की फटकार का दिखा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। संसदीय कार्य, नगर विकास, शहरी समग्र विकास तथा नगरीय रोजगारी एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की फटकार का दूसरे ही दिन जल निगम की निर्माण इकाई के एक्सईएन एवी जैन पर असर पड़ गया। उन्होंने नालों को जोड़ने के लिए 14.18 लाख रुपये के बजट के लिए डीएम को पत्र लिखा है। अपने विभाग से भी वे अनुमति मांगने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जल निगम ने 115 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन डाली है व सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया है। लेकिन ट्रीटमेंट प्लांट से अब तक शहर के छह नालों में से केवल एक नाले को ही जोड़ा गया है। बाकी नालों का पानी ऐसे ही बह रहा है। बुधवार को मंत्री सुरेश खन्ना ने प्लांट से सभी नाले न जोड़े जाने पर तथा प्लांट के सामने की सड़क धूल से अटी मिलने पर जल निगम के एक्सईएन एवी जैन को जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने नाराजगी जताते हुए एक्सईएन को समय से पहले सेवानिवृति करने की चेतावनी भी दे डाली थी।
इसकी मॉनीटरिंग का जिम्मा एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ को दिया था। हर हाल में सभी नालों को एक माह में प्लांट से जोड़ने को कहा था। मंत्री की फटकार का दूसरे दिन ही असर देखने को मिला जब एक्सईएन एवी जैन ने सभी नालों को सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। डीएम से इसके लिए 14.18 लाख रुपये का बजट मांगा गया है। साथ ही एक्सईएन इस संबंध में शासन को भी पत्राचार करने में जुट गए हैं। एवी जैन का कहना है कि बजट के लिए पहले भी वे शासन को लिख चुके हैं। बजट मिलते ही नालों को सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें