फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने किया अधूरे संपर्क मार्ग का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द पूरा होगा घोसीपुरा-खुशहालपुर मड़का संपर्क मार्ग
विज्ञापन

नजीबाबाद। ग्रामपंचायत जालबपुर गूदढ़ क्षेत्र में घोसीपुरा-खुशहालपुर मड़का संपर्क मार्ग का निर्माण जल्द पूरा होगा। ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी ने अधूरे संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया और उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उसे शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जालबपुर गूदढ़ क्षेत्र के सात दशक से खस्ताहाल चले आ रहे घोसीपुरा-खुशहालपुर मढ़का संपर्क मार्ग का निर्माण ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत के प्रयास से गन्ना विकास परिषद करा रही है। निर्माण कार्य काफी समय से ठप होने के बाद ग्राम प्रधान और उनके पति हिमांशु राजपूत ने गन्ना विकास परिषद को अधूरे संपर्क मार्ग से होने वाली परेशानी से अवगत कराया था। गन्ना विकास विभाग के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मायापति यादव ने हिमांशु राजपूत के साथ 800 मीटर लंबे अधूरे संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने खस्ताहाल मार्ग की दयनीय स्थिति पर चिंता करते हुए उच्चाधिकारियों से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया। उच्चाधिकारियों ने ठेकेदार की लापरवाही से अधूरा संपर्क मार्ग तत्काल पूरा कराने का आश्वासन दिया। संपर्क मार्ग निर्माण होने से क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें