फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज के लिए आगे आए जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर कॉलेज के लिए आगे आए जनप्रतिनिधि
विज्ञापन

धामपुर। चार साल पहले दो करोड़ की लागत से बने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के चालू होने की आस जगी है। क्षेत्र के विधायक अशोक राणा का कहना है कि इस मामले मेें उन्होंने डीएम सुजीत कुमार और डीआईओएस राजेश कुमार ने वार्ता की है। अब इस संबंध में लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से भी वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक अशोक राणा का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लेकर जल्द ही कॉलेज को चालू कराया जाएगा। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि वह प्रतिनिधिमंडल के साथ इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। कहा कि धामपुर में अब आगे को जो भी मंत्री या संगठन का पदाधिकारी जाएगा वह इस मुद्दे को उसके सामने रखेंगे। सर्व ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि वह सर्व समाज की ओर से इस मामले को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिलेंगे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के नगराध्यक्ष नागेश्वर दयाल गहलोत का कहना है कि यह बड़े अफसोस की बात है कि सरकार ने भवन तैयार करने के बाद भी कॉलेज को चालू कराने का अभी तक कोई प्रयास नहीं किया। भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक यशपाल तुली, नगराध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, आपदा प्रबंधन विभाग के मास्टर ट्रेनर पंकज कुमार शर्मा ने भी सरकार से कॉलेज को चालू कराने की मांग की है। नगीना लोकसभा के बसपा सांसद गिरीशचंद्र भी कॉलेज का मुद्दा लोकसभा सदन में उठाने का आश्वासन दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें