फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुक्कखेवाला में हैंडपंप ठप, पेयजल संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुक्कखेवाला में हैंडपंप ठप, पेयजल संकट गहराया
विज्ञापन

रेहड़। ग्राम पंचायत पुख्खेवाला में आधा दर्जन से अधिक इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों के सामने पेयजल की समस्या पैदा हो गई है। ग्रामीणों ने शीघ्र हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के राहुल प्रताप, जयपाल, नरेंद्र, अमित, राजेंद्र, दुष्यंत, महीपाल, प्रमोद आदि ने बताया की पुराना पुख्खेवाला और नया पुख्खेवाला प्रेमनगर में करीब चौदह इंडिया मार्का हैंडपंप हैं। इनमें तीन हैंडपंप ठप पड़े हैं। तीन हैंडपंप दूषित और कम पानी दे रहे हैं। नलों के खराब होने से प्रचंड गर्मी में पेयजल की किल्लत बढ़ गई है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें दूर हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है। पशुओं के लिए भी पानी की समस्या हो गई है। ग्रामीणों ने एसडीएम से शीघ्र हैंडपंपों के ठीक कराने की मांग ही है। ताकि ग्रामीणों को सुलभता से पेयजल उपलब्ध हो सके। उधर ग्राम प्रधान इस्लामुद्दीन अंसारी का कहना है की मामला संज्ञान में है, जल्द ही खराब हैंडपंप रिबोर कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें