शिविर का आयोजन कर योगाभ्यास कराया
हल्दौर। शुक्रवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर सीडी इंटर कालेज के मैदान में आयोजित ब्लाक स्तरीय योग शिविर में योग प्रशिक्षक दिनेश कुमार व हिमांशु प्रताप ने योग कराया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार मारवाड़ी द्वारा किया गया। नोडल अधिकारी के रूप में नामित खण्ड विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा रहे। उधर योग शाखा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सरस्वती शिशु/विद्या मन्दिर में आयोजित योग कार्यक्रम में संदीप रस्तोगी, प्रधानाचार्य अशोक कुमार, एससीएम स्कूल में सुधीर राजपूत व संजीव बैंस द्वारा योग प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अमर सिंह पम्मी,भाजपा अध्यक्ष दर्पण रावल, डॉ मदनपाल, मेजर रमाशंकर, विनय शर्मा, मेघराज सिंह राणा, संजीव सुदर्शन आदि उपस्थित रहे। साई इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य अतुल गोस्वामी, हिमांशु चौहान, मुमताज मलिक, पारूल, आकृति, रूपा, किरण मौजूद रहे। एचएम पब्लिक इंटर कालेज में योग दिवस के मौके पर योग से होने वाले लाभ तथा योग करके किस प्रकार निरोग रहा जा सकता है बताया गया।
इस मौके पर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह, सुनील कुमार, मुजफ्फर अली , रिंकी चौधरी, अताउल्लाह, विधि शर्मा आदि सहित एनएसएस के स्वयंसेवक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
योग से होने वाले लाभ बताए
हल्दौर। जिला ग्राम्य विकास संस्थान हल्दौर पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखी का तीन दिवसीय आवासीय माड्यूल प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस मौके पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा, विषय विशेषज्ञ मारीस पुंडीर, दीपमाला, बबली व प्रशिक्षक अनूप सिंह, अमित नारंग, धर्मेंद्र सिंह, शीतल राज आदि रहे।