जिला अस्पताल में सर्जन की मांग
बिजनौर। ऑल इंडिया इमाम्स काउंसिल ने जिला अस्पताल में सर्जन की नियुक्ति की मांग की है। इस संबंध में डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। डीएम कार्यालय में दिए ज्ञापन में कहा कि जिला अस्पताल में करीब ढाई साल से सर्जन नहीं है। स्वास्थ्य इंसान के लिए कुदरत का अनमोल तोहफा है। केंद्र सरकार भी स्वास्थ्य को लेकर सजग है। लेकिन जिला अस्पताल में सर्जन की कमी यह दर्शाती है कि यहां जनता की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। सभी मरीज निजी सर्जन के यहां पर ऑपरेशन नहीं करा सकते हैं। कहा कि चिकित्सक की नियुक्ति न होने पर ऑल इंडिया इमाम्स कौंसिल प्रदर्शन करेगी। इस दौरान मुर्सलीन, शोएब, लियाकत आदि मौजूद रहे।
योग शिविर 20 जून को
बिजनौर। विश्व योग दिवस के मौके पर आरजेपी इंटर कॉलेज में 20 व 21 जून को योग शिविर सुबह साढ़े पांच बजे आयोजित होंगे। प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह के अनुसार छात्र योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों।