फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी को दिए ज्ञापन में बताया कि कई बार वार्ता के बाद भी संविदा सफाई कर्मचारियों को अब तक सफाई विभाग में स्थानांतरित नहीं किया गया है। साथ ही संघ के पदाधिकारियों की एक कर्मचारी के लिए क्वार्टर की मांग को भी पूरा नहीं किया गया। ज्ञापन में कर्मचारियों की मांग 48 घंटे में पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान मंत्री अमीचंद, केके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



बेटी को बरामद कराने की गुहार
बिजनौर। गांव मुर्तजापुर उर्फ चंदनवाला निवासी नजीर अहमद ने एसपी कार्यालय में दिए ज्ञापन में बताया कि उसने अपनी बेटी अफसाना का निकाह गांव गधेली निवासी खुर्शीद के साथ किया था। निकाह में काफी दान दहेज दिया था। आरोप है कि अफसाना के ससुराल वाले उससे दहेज में एक लाख रुपये लाकर देने को कह रहे हैं। उन्होंने अफसाना को बंधक बना रखा है। नजीर अहमद ने पुत्री को बरामद कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें