फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलीट प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
एथलीट प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के 60 एथलीट्स राज्य स्तरीय सितंबर में इलाहाबाद और अक्तूबर में मुरादाबाद में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी जुटे हैं। इन्होंने सीनियर स्टेट कॉपीटिशन के लिए दिन-रात एक कर दिया है। एथलीट कोच के दिशा निर्देशन में जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ गोल्ड मेडल पर निशाना साधकर अपने जिले का नाम रोशन करना है। अफसरों के अनुसार जिला खेल कार्यालय में कुल 60 एथलीट रजिस्टर्ड हैं। इनमें 55 बालक और पांच बालिकाएं शामिल हैं। अफसरों के अनुसार जिले के होनहार एथलीट धीरज कुमार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहकर नाम रोशन कर चुका है। जबकि सोहित कुमार इस दौर का उभरता धावक है। उसने जिला प्रशासन की ओर से 31 मार्च 2019 को आयोजित मतदाता जागरुकता मेराथन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स कोच जयवीर सिंह ने बताया कि उनकी अगली कार्य योजना अंडर-16 और अंडर-18 के लिए राज्य स्तरीय होने वाली सितंबर और अक्तूबर इलाहाबाद और मुरादाबाद में प्रतियोगिता के लिए तैयार कर ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें