फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटरों की जांच में मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग सेंटरों की जांच में मिली खामियां
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम के निर्देशन में शनिवार को कई कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया। इसमें कई खामियां मिली। अधिकांश कोचिंग सेंटरों को मानकों के अनुरूप नहीं चलाया जा रहा है जबकि कई के पास कोई लेखा जोखा तक उपलब्ध नहीं मिला।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम धीरेंद्र कुमार के निर्देशन में टीम ने धामपुर में संचालित ग्रेविटी कोचिंग, नालंदा कोचिंग सेंटर, सक्सेस कोचिंग सेंटर, आरआईसीसी कंप्यूटर सेंटर जैतरा, अमेरिकन इंस्टीट्यूट इंग्लिश स्पीकिंग की चेकिंग की। टीम ने कोचिंग सेंटर संचालकों से लेखा जोखा प्रस्तुत करने को कहा। मगर, अधिकांश कोचिंग सेंटर संचालक किसी पर भी छात्रों का विवरण, उपस्थिति पंजिका, शुल्क प्राप्ति रसीद, शिक्षकों की मानदेय पंजिका उपलब्ध नहीं दिखा सके। टीम ने संचालकों को चेताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कोचिंग सेंटर का लेखाजोखा प्रस्तुत करना होगा। जांच टीम में प्रधानाचार्य ओमनारायण, शरत कुमार, भूपेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, विवेक रस्तोगी, एलआईयू अमर पूनिया, एलआईयू प्रीति, राधेश्याम, सुभाष चंद शामिल रहे। एसडीएम का कहना है कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें