फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी के पुत्र से ढाई लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा व्यापारी के पुत्र से ढाई लाख की लूट
विज्ञापन

नहटौर। आधा दर्जन कार सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी के पुत्र पर रॉड से हमला कर ढाई लाख रुपये का थैला लूटकर फरार हो गए। पुत्र के शोर मचाने पर व्यापारी मौके पर पहुंचा। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। घंटों तक पुलिस ने जंगलों में कांबिंग की लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

धामपुर के मोहल्ला बन्दूकचियान निवासी संतोष व उसका पुत्र शुभम सोने चांदी के जेवरात बनाने व बेचने का काम करते हैं। शनिवार सुबह करीब दस बजे दोनों बाइक से नहटौर बाजार करने आ रहे थे। गांगन पुल के पास संतोष ने अपने पुत्र से बाइक को नहटौर नगीना मार्ग पर ले जाने को कहा कि उसे किसी व्यक्ति से मिलना है। जब वह गांव तरकौली के पास पहुंचा तो शुभम को सड़क पर खड़ा करके संतोष अकेला अपने परिचित से मिलने के लिए कुछ ही दूरी पर चला गया। इसी दौरान आधा दर्जन युवक एक कार में आए। उन्होंने शुभम के सिर में रॉड मारकर ढाई लाख रुपये से भरा थैला लूटकर नहटौर की ओर फरार हो गए। सिर में रॉड से हमला करने पर शुभम लहूलुहान हो गया। दिनदहाड़े लूट होने हे पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उधर एक दिन पूर्व नहटौर झालू चौराहे पर गांव पुट्ठा पुट्ठी की शिक्षिका सोनाली फल खरीद रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश शिक्षिका का पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में पांच हजार रुपये व मोबाइल था। शिक्षिका के शोर मचाने पर भीड़ एकत्रित हो गई। कोतवाल जीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें