युवक का शव कब्र से निकलवाया
हीमपुर दीपा। नसीरपुर शेख उर्फ मढैया गांव में प्रशासन के आदेश पर हीमपुर दीपा पुलिस ने एक युवक के शव को कब्र से निकालकर पंचनामा भर पीएम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर शेख में शनिवार को हीमपुर दीपा पुलिस ने प्रशासन के आदेश पर युवक शाहबाज उर्फ बबलू पुत्र के शव को कब्र से निकालकर पंचनामा भर कर बिजनौर भेज दिया है। शाहबाज की मां नईमा ने 25 मई 2019 को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कहा था की वह अब अपने परिवार के साथ मोहल्ला मुनीरगंज नजीबाबाद में रहती है । उसका पुत्र शाहवाज अपने दो दोस्तों शमीम उर्फ गुड्डू व शाहरूख उर्फ राजू निवासी मुनीरगंज नजीबाबाद के साथ हिमाचल प्रदेश में मजदूरी का काम करता है। आरोप है की पांच मई को ये दोनों दोस्त शमीम व शाहरुख शाहवाज को बेहोशी की हालत में घर छोड़कर फरार हो गए। शाहबाज को उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सकों के यहां दिखाया गया। उन्होंने जहर खाने की आशंका जताई थी । उसी दिन शाहवाज की मौत हो गई। उसके शव को हीमपुर दीपा पुलिस को सूचना देकर गांव नसीरपुर शेख उर्फ मढैया के कब्रिस्तान में लाकर सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी सुजीत कुमार के आदेश पर एसडीएम चांदपुर संगीता देवी व तहसीलदार सुनील कुमार पुलिस बल के साथ शनिवार को गांव नसीरपुर शेख पहुंचे। कब्रिस्तान से युवक के शव को निकाल कर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।