फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के लिए लगेंगी 152 टेबल

Tue, 28 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में प्रशासन ने विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारी शुरू कर दी है। वोटों की गिनती सेंटर वेयर हाउस में होगी। इस दौरान चुनाव आयोग के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। मतों की गिनती के लिए 152 टेबल लगेंगी। 
विज्ञापन

सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार जिले की आठ विधान सभा में 15 फरवरी को वोट डाले गए थे। ईवीएम को केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में कड़ी सुरक्षा में नजीबाबाद रोड़ स्थित वेयर हाउस में रखा गया है। मतगणना 11 मार्च को होगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। हर विधानसभा में वोट की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी। तीन रिजर्व टेबल होंगी। दो आरओ टेबल लगेंगी। इस प्रकार प्रत्येक विधानसभा में मतगणना के लिए कुल 19 टेबल लगाई जाएंगी। सीडीओ के मुताबिक एक टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाइजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट और एक अतिरिक्त काउंटिंग असिस्टेंट रहेगा। 

 मतगणना होगी एक साथ
 सीडीओ के अनुसार आठों विधानसभा क्षेंत्रों की मतगणना एक साथ होगी। मतगणना के लिए कुल 608 कर्मचारियों की आवश्यकता है। इसके लिए 800 कर्मचारियों का पूल बनाया गया है। इनमें से मतगणना कर्मचारी छांटे जाएंगे। कर्मचारियों को दो प्रशिक्षण दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


निगरानी के लिए मौजूद रहेगा आयोग का प्रतिनिधि 
सीडीओ ने बताया कि विधान सभा चुनाव की मतगणना चुनाव आयोग के प्रतिनिधि की निगरानी में होगी। हर विधानसभा क्षेत्र में एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेगा। यह काउंटिंग की सीधी रिपोर्ट चुनाव आयोग को करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें