छात्र अहमद मिस्टर फेयरवल बने
फोटो दो
किरतपुर। रामा इंस्टीट्यूट आफ हायर एजूकेशन के मल्टीपर्पज हाल में बीबीए तृतीय वर्ष के छात्रों के विदाई समारोह के अवसर पर विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का प्रारंभ निदेशक रोहित चौधरी , प्राचार्य डा. डबलेश कुमार , चीफ प्राक्टर रवीश कुमार, कोआर्डिनेटर विजेता मिश्रा एवं विभागाध्यक्ष प्रियंका चौधरी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में बीबीए विभाग के प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को विदाई दी। विभिन्न रंगारंग प्रस्तुति के उपरांत बीबीए अंतिम वर्ष के छात्र अहमद को मिस्टर फेयरवेल तथा छात्र रिजवान को बेस्ट ड्रेसअप चुना गया। छात्र अरशद को मिस्टर हैंडसम , तथा मोहम्मद अफसान को मिस्टर आलराउंडर चुना गया। कु. सुहालिया को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड दिया गया । कार्यक्रम में कल्चर इंचार्ज सत्यपाल सिंह राजपूत के अतिरिक्त मंदीप चौधरी, चंद्रपाल , तजीन अली , श्रुति वर्मा , नीति सिरोही , नेहा शर्मा के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष व प्राध्यापक उपस्थित रहे।