फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए भवन में स्थानांतरित होंगे कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
नए भवन में स्थानांतरित होंगे कार्यालय
विज्ञापन

कालागढ़। मुरादाबाद मुख्य अभियंता आरपी सिंह ने कालागढ़ का दौरा कर केंद्र सरकार और आवश्यक सेवाओं के कार्यालयों को आचार संहिता के बाद रामगंगा बांध चिकित्सालय के भवन में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य मार्ग और अन्य कार्यों का निरीक्षण किया।
मुरादाबाद के मुख्य अभिंयता पूर्वी गंगा आरपी सिंह ने कालागढ़ का दौरा किया। रामगंगा बांध परियोजना पर कराए गए कार्यों की जानकारी ली। मुख्य अभिंयंता ने नई कालोनी में सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। वहीं, सड़कों को गड्ढा मुक्त कराए जाने पर संतोष जताया। इस दौरान रामगंगा बांध चिकित्सालय भवन का निरीक्षण किया। वहीं, अधिकारियों से एनजीटी के तहत वन विभाग को सौंपे जाने वाले भवनों, भूमि के वर्तमान स्टेटस की जानकारी ली। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार व आवश्यक सेवाओं के कार्यालयों को लोक सभा आचार संहिता के बाद रामगंगा बांध चिकित्सालय परिसर के भवनों में स्थानांतरित किया जाए। इस भूमि को वन विभाग को सौंप दिया जाए। मौके पर रामगंगा बांध परियोजना के अधिशासी अभियंता शेर सिंह, सहायक अभियंता किशोर कुमार, मनोज कुमार लिखवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल आदि होंगे स्थानांतरित
शिविर प्रबंध खंड के ईई शेर सिंह ने बताया कि मुख्य अभिंयता ने एनजीटी के आदेशों का पालन करने के निर्देश दौरे के दौरान दिए। जिसके तहत दूरभाष केंद्र, डाकघर, गैस ऐजेंसी, पीएचसी को रामगंगा बांध चिकित्सालय परिसर में स्थानांतरित किया जाना है। एनजीटी के आदेशों पर रामगंगा बांध परियोजना की भूमि व उत्तर क्षेत्र का भाग वन विभाग को सौंपे जाने का कार्य चल रहा था। जिसमें अवशेष भूमि वन विभाग को सौंपी जानी है। जिसके लिए परियोजना के तहत रामगंगा बांध चिकित्सालय परिसर के भवनों का जीर्णोद्धार कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें