फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
‘जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट व्यवस्था दुरुस्त रखें’
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम ने लोकसभा चुनाव तैयारियों के संबंध में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ समीक्षा बैठक की। एसडीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा करने, मतदान केंद्रों से संबंधित समस्याएं तत्काल निस्तारित कराने की निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी उमेश कुमार मिश्र ने सोमवार को जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा की उपस्थिति में ड्वाकरा हाल में आयोजित समीक्षा बैठक में एसडीएम ने विधान सभा क्षेत्र के लिए तैनात किए गए जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट से नजीबाबाद तहसील, नगीना आंशिक क्षेत्र में आने वाले सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने, मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों और मतदाताओं को दी जाने वाली पेयजल, विद्युत व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था के साथ सुरक्षा से संबंधित व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बैठक में तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट और राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें