फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को पहले पीटा बाद में प्रेमिका से कराया विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती
विज्ञापन

हल्दौर। वेलेंटाइन डे पर एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को थाने ले आई। युवती अपने प्रेमी से थाने में शादी करने की जिद पर अड़ गई। जिसके बाद दोनों के परिजनों की सहमति से मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया गया।
विज्ञापन

नूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बहन की ससुराल हल्दौर थाने के गांव में है। ग्रामीणों के अनुसार युवक का बहन की ससुराल में आने जाने के दौरान गांव की ही एक सजातीय युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। युवक प्रेमिका से वेलेंटाइन डे पर बुधवार रात छिपकर मिलने पहुंच गया। युवती के परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने युवती के घर पर उसके प्रेमी के मिलने की भनक लग गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और युवक की जमकर पिटाई की। इस दौरान किसी ने मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी युगल को थाने ले गई। प्रेमिका बृहस्पतिवार को थाने में अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाद में प्रेमी युगल के परिजनों की सहमति से थाने के पास स्थित एक मंदिर में उनका विवाह करा दिया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक मेघपाल सिंह ने प्रेमी युगल का आपसी सहमति से मंदिर में विवाह होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें