नजीबाबाद और धामपुर रुकेगी जनसाधारण एक्सप्रेस
नजीबाबाद। रेलवे ने छह माह के ट्रायल पर अमृतसर से सहरसा के बीच एक साप्ताहिक ट्रेन जनसाधारण एक्सप्रेस शुरू की है। ट्रेन को नजीबाबाद और धामपुर स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया है। बड़ौदा हाऊस के महाप्रबंधक के निर्देशन में अमृतसर से सहरसा के बीच साप्ताहिक ट्रेन 14603 अप और 14604 डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस शुरू की गई है। फरवरी के द्वितीय पखवाड़े से छह माह के लिए ट्रायल पर शुरू की गई। इस ट्रेन का नजीबाबाद और धामपुर में स्टॉपेज दिया गया है। अप दिशा में जनसाधरण एक्सप्रेस शनिवार को नजीबाबाद होते हुए अमृतसर जाएगी जबकि बुधवार को वापस नजीबाबाद, धामपुर और मुरादाबाद होते हुए सहरसा के लिए रवाना होगी। अप दिशा की ट्रेन नजीबाबाद में शाम 6:03 बजे पहुंचेगी। जबकि डाउन दिशा की जनसाधारण एक्सप्रेस नजीबाबाद स्टेशन पर रात्रि 8:07 बजे पहुंचकर दो मिनट बाद धामपुर-मुरादाबाद के लिए रवाना होगी।