फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागूवाला में ट्रेक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक की मौत
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। मुस्सेपुर नहर के निकट लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बहादराबाद (उत्तराखंड) के भारापुर निवासी शमीम अहमद ट्रैक्टर ट्रॉली से यूकेलिप्टस की लकड़ियां लेने नजीबाबाद तहसील के गांव दूधली आया हुआ था। मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रॉली में लकड़ी भरकर शमीम बहादराबाद जा रहा था। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर मंडावली क्षेत्र में मुस्सेपुर नहर से गुजरते समय अचानक ट्रैक्टर के टायर में पंक्चर हो गया। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। 40 वर्षीय ट्रैक्टर चालक शमीम अहमद लकड़ियों के बीच दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मंडावली के थाना प्रभारी राजीव त्यागी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लकड़ियों के नीचे दबे शमीम को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर पर सवार भागूवाला निवासी मजदूर सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को पुलिस ने उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें