फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गांव होंगे संपूर्ण ग्राम बीमा योजना में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चार गांव होंगे संपूर्ण ग्राम बीमा योजना में शामिल
विज्ञापन

बिजनौर। आदर्श सांसद ग्राम योजना के अंतर्गत नगीना सांसद यशवंत सिंह का गोद लिया गांव लक्खूवाला समेत जनपद के चार गांवों को संपूर्ण ग्राम बीमा योजना में शामिल किया जाएगा। इसके अंतर्गत डाक विभाग द्वारा कैंप कर विभिन्न योजनाओं के खाते खोले जाएंगे। संपूर्ण ग्राम योजना में भोजपुर, बिरला फार्म, लक्खूवाला, बसंतपुर को शामिल किया गया है। अफसरों की मानें तो निर्धारित लक्ष्य का कम से कम 90 प्रतिशत टारगेट पूरा करने वाले डाकघरों के पोस्टमास्टर को डाक निरीक्षक द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सस्ती लाइफ इंश्योरेंस सेवाएं प्रदान करने के लिए पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई) को विस्तारित कर संपूर्ण बीमा ग्राम योजना में परिवर्तित कर दिया है। आम लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए इसे कल्याणकारी योजना के रूप में विकसित किया है। इस योजना की शुरुआत 13 अक्तूबर 2017 को की गई थी। इससे डाक जीवन बीमा योजना का लाभ केवल केंद्रीय या राज्य सरकार के अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों को ही दिया जाता था। नए प्लान के अनुसार चिकित्सक, इंजीनियर, मैनेजर आदि और सामान्य ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलेगा। अफसरों कहते हैं कि इस योजना के तहत शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक घर को कम से कम एक बीमा पॉलिसी देना है, जिससे हर परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हो। इस योजना के लिए बीमे की राशि न्यूनतम 20 हजार और अधिकतम 50 लाख रुपये है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह न्यूनतम दस हजार और अधिकतम दस लाख रुपये है। जिले के कम से कम 100 परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। डाक अधीक्षक मोहनलाल शर्मा ने बताया कि इस योजना के निर्देशानुसार सरकार आम लोगों को छह अलग-अलग प्रकार की बीमा योजनाओं की सुविधा देगी। संपूर्ण ग्राम योजना में भोजपुर, बिरला फार्म, लक्खूवाला, बसंतपुर का प्रस्ताव भेजा गया था। करीब करीब ये गांव उच्च अधिकारियों ने फाइनल कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें