फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे डीएम को देखकर कार्यालय में मचा हड़कंप, दीवार कूदकर भागे दलाल

Fri, 30 Nov 2018 01:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन
अमरोहा। एआरटीओ कार्यालय पर गुरुवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे जिलाधिकारी को देखकर कार्यालय में हड़कंप मच गया। अचानक डीएम को कार्यालय परिसर में आया देख दलालों के पसीने छूट गए। इस दौरान कार्यालय में मौजूद दलाल दीवारें कूदकर भाग गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी हेमंत कुमार गुरुवार को एआरटीओ कार्यालय में अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने गए थे। इस दौरान कार्यालय का गेट नंबर एक पहले से बंद था। कार्यालय परिसर में दूसरे गेट से डीएम की इनोवा के घुसते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसी बीच कार्यालय में बाबुओं को दाएं-बांए घेरे खड़े दर्जनभर दलालों ने दौड़ लगा दी। डीएम के साथ आए पुलिस कर्मियों के सामने ही दलालों ने कार्यालय परिसर की दीवारें फांदकर खुद को सुरक्षित किया। जबकि परिसर के बाहर खिड़कियों पर खड़े दलालों को भी भागने का रास्ता नहीं मिला। क्योंकि गेट नंबर दो पहले से बंद था, और दूसरे गेट के सामने डीएम की इनोवा खड़ी थी। पकड़े जाने के डर से दलाल कार्यालय परिसर की दीवारें कूदकर भाग निकले।
खिड़की के बाहर खड़े कार्यालय में अपने कामों से आए लोग यह सब देखकर भौंचक रह गए। गुरुवार को डीएम के अचानक पहुंचने से साबित हो गया कि एआरटीओ कार्यालय में दलाल कब्जा किए हुए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने नहीं पहचानी अपनी फोटो
डीएम हेमंत कुमार ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए महीना भर पहले आवेदन किया था। गुरुवार को वे अपना डीएल लेने एआरटीओ कार्यालय गए थे। एआरटीओ इंफोर्समेंट अश्वनी कुमार राजपूत की मौजूदगी में डीएम ने अपना डीएल देखा तो इसमें लगी फोटो को पहचानने से इंकार कर दिया। दरअसल फोटो बहुत ज्यादा स्पष्ट नहीं थी। इसके बाद डीएल में लगी फोटो को एडिट करने के लिए कार्यालय में ही छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें