फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 घंटे बाद भी मां-बेटी की शिनाख्त नही, आज होगा पोस्टमार्टम

Fri, 30 Nov 2018 01:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
अमरोहा। हकीमपुर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर मिले मां-बेटी के शवों की 60 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर पहचान कराने की कोशिश की। बावजूद इसके कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस शुक्रवार को मां-बेटी के शव का पोस्टमार्टम का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन


मंगलवार की रात अमरोहा जीआरपी को पाकबड़ा थाना क्षेत्र के हकीमपुर रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक पर 30 वर्षीय महिला और 6 वर्षीय बच्ची का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पाकबड़ा पुलिस और अमरोहा जीआरपी चौकी प्रभारी अजय कुमार टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।

जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोरचरी में रखवा दिया था। जीआरपी ने शवों को फोटो आस-पास के थाने और सोशल मीडिया पर वायरल किए। बावजूद इसके शवों की शिनाख्त नहीं हुई। देर रात भी किसी ने जीआरपी ने संपर्क नहीं किया है। जीआरपी चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराकर सुपुर्दे खाक कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें