केएल इंटरनेशनल स्कूल मेरठ बना विजेता
बिजनौर। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल में 17वीं अखिल भारतीय देशबंधु मेमोरियल गोल्ड कप अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। केएल इंटरनेशनल स्कूल मेरठ की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का विषय एकाग्रता सफलता की कुंजी है रहा। प्रतियोगिता स्कूल प्रबंधक अनिल चौधरी के पिता स्व.देशबंधु की स्मृति में हुई। अपने विचारों में विद्यार्थियों ने एकाग्रता को सबसे महत्वपूर्ण बताया। कहा कि एकाग्रता व आशावादी सोच से ही सफलता मिलती है। प्रतियोगिता में केएल इंटरनेशनल स्कूल मेरठ, दयावती मोदी, एकेडमी मेरठ, क्रिस्ट जयंती स्कूल बरिया, नेबोल पब्लिक स्कूल गजरौला, सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धामपुर, सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल गजरौला, डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार, आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल बूंदकी, देहली पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर, मॉडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद, रुट्स इंटरनेशनल स्कूल नूरपुर, शिखर शिशु सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल धामपुर, पुष्प निकेतन स्कूल धामपुर, पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी नजीबाबाद, मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर, डीडीपीएस, ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर, आरआर पब्लिक स्कूल नूरपुर, गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल नूरपुर, द दून वैली पब्लिक स्कूल देवबंद, ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहटौर आदि के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में केएल इंटरनेशनल स्कूल मेरठ की टीम विजेता व ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर की टीम उपविजेता रही। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल के छात्र गौतम अंगीरा को सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुना गया। द्वितीय स्थान भी मॉडर्न एरा के ही विहान चौधरी को मिला और तृतीय डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा दिव्या डबराल को चुना गया। सांत्वना पुरस्कार दयावती मोदी एकेडमी मेरठ के शर्ली त्यागी, सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल गजरौला की शिनाया चौधरी, दि दून वैली पब्लिक स्कूल देवबंद के राघव सिंघल तथा सेेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के श्रेय चौहान को दिया गया। निर्णायक मंडल में वर्धमान कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डा.मीना बख्शी, रुड़की पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या भावना त्यागी, मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल की एक्जिक्यूटिव मेंबर अनीता चौधरी रहीं। विजेता टीमों व विद्यार्थियों को प्रबंधक अनिल चौधरी व प्रधानाचार्या डा.सीमा विश्वास ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। संचालन रूपम पंडित ने किया