फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोखिम भरा जीवन जीने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय ग्रामीण जोखिम भरा जीवन जीने को मजबूर
विज्ञापन

बेगावाला। मालन व गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से ब्रह्मपुरी व रावली गांव में पानी भर गया है। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर मंडावली में इंटर कॉलेज है। यहां पर क्षेत्र के करीब एक दर्जन से भी अधिक गांवों से बच्चे पढ़ने आते हैं। रावली, शहजादपुर, भोगपुर, मंशापुर, चांदपुर आदि गांव के बच्चे जोखिम उठाते हुए नावों का सहारा लेते हुए स्कूल आने को मजबूर हैं। जलस्तर बढ़ने से ब्रह्मपुरी, रावली आदि गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। ब्रह्मपुरी व रावली गांव के नागरिक गंगा व मालन नदी के बढ़ते जलस्तर से काफी परेशान हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पूर्व में कई बार मालन नदी पर ऊंचे पुल का निर्माण कराने की मांग की है। प्रशासन ने उनकी इस मांग की कोई सुध नहीं ली है। इससे गांव वालों में काफी गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से गांव वाले जोखिम भरा जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शायद शासन-प्रशासन किसी बड़े हादसे की इंतजार कर रहा है। इसलिए शासन-प्रशासन ग्रामीणों की इस मांग पर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्राम प्रधान पति सुनील कुमार का कहना है कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए दो नाव चलवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें