फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने आंखों से देखा रामसहायवाला में गंगा का कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्थर की जगह रेत के बोरा से रोका जा रहा कटान
विज्ञापन

- डीएम ने देखा रामसहायवाला गांव में गंगा के कटान का हाल
- उत्तराखंड के अधिकारियों की लापरवाही की प्रमुख सचिव से शिकायत
फोटो समाचार ---
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर। गांव रामसहायवाला में गंगा के तेजी से हो रहे कटान को लेकर उत्तराखंड राज्य के अफसर लापरवाही बरत रहे हैं। गंगा के कटान को रोकने के लिए पत्थर का तटबंध बनवाने के बजाए बोरों में बालू भरकर तटबंध बना रहे हैं। इससे कटान रुकना असंभव है। डीएम अटल कुमार राय ने हरिद्वार के डीएम को इस संबंध में पत्र लिखा है। प्रमुख सचिव से भी फोन पर बात की है। गांव को शिफ्ट करने के लिए गांव में बाढ़ चौकी स्थापित कर दी गई है।
मंडावर क्षेत्र के गांव रामसहायवाला की ओर गंगा तेजी से कटान कर रही है। गंगा द्वारा उत्तराखंड राज्य की ओर से कटान किया जा रहा है। गंगा के कटान से गांव वालों पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से उजागर किया तो अफसर हरकत में आए। डीएम अटल कुमार राय ने गांव रामसहायवाला में गंगा के हो रहे कटान को मौके पर जाकर देखा। डीएम के मुताबिक गंगा का कटान रोकने के लिए उत्तराखंड राज्य के अफसर बोरों में रेत भरकर तटबंध बना रहे हैं। इससे गंगा द्वारा किया जा रहा कटान नहीं रुक रहा है। बिना पत्थर के तटबंध के कटान नहीं रुक पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने यूपी के प्रमुख सचिव से तटबंध के कटान के बारे में बताया। उन्होंने प्रमुख सचिव से उत्तराखंड के प्रमुख सचिव से बात करने को कहा है। डीएम ने हरिद्वार के डीएम को इस बारे में पत्र लिखा और फोन पर बात भी की। कहा कि पत्थर के तटबंध बनाए बिना कटान नहीं रुक सकता है। डीएम के मुताबिक गांव रामसहायवाला को शिफ्ट करने की जरूरत है, वहां बाढ़ चौकी स्थापित कर दी गई है। जिले में बाढ़ के हालात पर उनकी पूरी नजर है। वह रोजाना अफसरों से गंगा और नहर के पानी की रिपोर्ट ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें