पॉलिथीन के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी
बिजनौर। पॉलिथीन के खिलाफ प्रशासन का छापेमारी अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। छापेमारी के दौरान केवल एक किलो पॉलिथीन बरामद हुई। पॉलिथीन रखने वालों पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई।
नगर पालिका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व पुलिस बल ने सोमवार को रोडवेज बस स्टैंड से छापेमारी अभियान शुरू किया। विकास भवन से होते हुए टीम मंडी पहुंची। वहां पर दुकानों के अलावा सब्जी व फल के फड़ वालों के यहां तलाशी ली गई। छापेमारी अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा है। इस दौरान कुछ दुकानों पर करीब एक किलो पॉलिथीन बरामद की गई। इन दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई। ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने कपड़े के बैग लेकर खरीदारी करने आए उपभोक्ताओं की सराहना की। कहा कि पॉलिथीन को बंद करने में जनता का सहयोग मिलना बहुत जरूरी है। बड़े दुकानदारों से कपड़ों के बैग मंगवाने को कहा गया। बृहस्पतिवार को किसी दुकान पर जुर्माना नहीं लगाया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई। कहा गया कि नाली या सड़क पर किसी भी सूरत में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान सफाई निरीक्षक अजय गौतम, एके शुक्ला, सईदुद्दीन आदि कर्मचारी मौजूद रहे।